केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री द्वारा अगरतला, त्रिपुरा में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की आधारशिला रखी गई

केंद्रीय श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक आभासी कार्यक्रम में नई दिल्ली से 100 बिस्तर वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल, त्रिपुरा की आधारशिला रखी।

प्रो. (डॉ.) माणिक साहा, मुख्यमंत्री, त्रिपुरा ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। श्रम और रोजगार राज्य मंत्री, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, श्री रामेश्वर तेली और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री, कुमारी प्रतिमा भौमिक इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि थे।

अगरतला में बनने वाला प्रस्तावित 100 बिस्तरों वाला ईएसआईसी अस्पताल 5 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा। इसे सीधे ईएसआईसी चलाएगा। इस अस्पताल की अनुमानित निर्माण लागत लगभग 100 करोड़ रुपये है और यह 3 साल में पूरा होगा। अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधाएं जैसे मॉड्यूलर ओटी, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, प्रयोगशालाएं आदि होंगी। इसमें ओपीडी और आईपीडी सेवाएं होंगी। यह अस्पताल अगरतला और आसपास के क्षेत्रों के 60,000 से अधिक लाभार्थियों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा।

फोटो क्रेडिट : https://twitter.com/byadavbjp/status/1614521538476376065/photo/2

%d bloggers like this: