प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई दिल्ली, भारत में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) का एक क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने की मंजूरी दे दी है, ताकि यूपीयू के साथ समझौता करके क्षेत्र में यूपीयू के विकास सहयोग और तकनीकी सहायता गतिविधियां शुरू की जा सकें।
अनुमोदन भारत को दक्षिण-दक्षिण और त्रिकोणीय सहयोग पर जोर देने के साथ डाक क्षेत्र में बहुपक्षीय संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम बनाता है। भारत यूपीयू के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए एक फील्ड प्रोजेक्ट विशेषज्ञ, कर्मचारी और कार्यालय स्थापित करेगा। इस कार्यालय द्वारा यूपीयू के समन्वय से क्षेत्र के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण, डाक सेवाओं की दक्षता और गुणवत्ता में सुधार, डाक प्रौद्योगिकी में वृद्धि, ई-कॉमर्स और व्यापार संवर्धन आदि पर परियोजनाएं तैयार और कार्यान्वित की जाएंगी।
यह पहल भारत के राजनयिक पदचिह्न का विस्तार करने और विशेष रूप से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अन्य देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगी और वैश्विक डाक मंचों पर भारत की उपस्थिति को बढ़ाएगी।
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक विशेष एजेंसी है जो विश्वव्यापी डाक प्रणाली के अलावा सदस्य देशों के बीच डाक नीतियों का समन्वय करती है।
https://en.wikipedia.org/wiki/Universal_Postal_Union#/media/File:Universal_Postal_Union_logo.svg