कोई नैतिकता नहीं, कोई जिम्मेदारी का भाव नहीं: अमिताभ बच्चन

नयी दिल्ली,  अभिनेता अमिताभ बच्चन के आधिकारिक ब्लॉग पर नवीनतम पोस्ट में लिखा गया है  ‘‘न कोई नैतिकता  न कोई जिम्मेदारी का भाव… बस निजी लाभ का एक जरिया।’’

                 उन्होंने शुक्रवार को यह रहस्यमयी पोस्ट साझा की  लेकिन किसी का नाम नहीं लिया।

                बच्चन (83) ने लिखा  ‘‘न कोई नैतिकता… न कोई जिम्मेदारी का भाव… बस निजी लाभ का एक जरिया  बिना किसी पल की परवाह किए… परेशान करने वाला और घिनौना।’’

                 उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा  ‘‘न कोई नैतिकता… कोई भी आचार-नीति नहीं।’’

                 बच्चन का यह पोस्ट ‘शोले’ फिल्म में उनके साथ रहे अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर मीडिया में लगातार हो रही कवरेज के बीच आया है।

                धर्मेंद्र को पिछले दिनों ब्रीच कैंडी अस्पताल में जांच के लिए भर्ती कराया गया था और बुधवार को छुट्टी दे दी गई। उन्हें आगे के इलाज के लिए घर ले जाया गया।

                पिछले कुछ दिनों से  मीडियाकर्मी अस्पताल और धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के घर के बाहर डेरा डाले हुए थे  जिसके कारण परिवार ने निजता का सम्मान करने की अपील की थी।

                सनी देओल ने बृहस्पतिवार को उनके जुहू स्थित घर के बाहर जमा हुए फोटोग्राफरों से भी कड़ी नाराजगी जताई।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: