तबाह हो चुके यूक्रेनी शहर में संघर्ष विराम 30 घंटे तक कायम

खेरसॉन, दक्षिणी यूक्रेन के रूस के कब्जे वाले एक शहर में छह दिन का संघर्ष विराम शुरुआती 30 घंटे कायम रहा। हालांकि, रूस और यूक्रेन ने अन्य क्षेत्रों में एक-दूसरे पर हमले जारी रखे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के नेतृत्व में मानवीय सहायता पहुंचाने की तैयारी के बीच मंगलवार तड़के रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्र ओलेश्की में स्थानीय संघर्ष विराम लागू हो गया।

दक्षिणी यूक्रेन के तबाह शहर ओलेश्की में स्थानीय स्तर पर लागू यह संघर्ष विराम मंगलवार को शुरू हुआ और रविवार तक जारी रहेगा।

इस दौरान एक नियोजित मानवीय अभियान के तहत शहर में बचे करीब दो हजार लोगों तक तत्काल भोजन और जरूरी दवाएं पहुंचाने के साथ ही वहां से निकलने के इच्छुक लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।यदि संघर्ष विराम तय समय तक कायम रहता है, तो यह साढ़े चार साल से अधिक समय पहले रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद पहला मौका होगा, जब दोनों पक्षों ने किसी महत्वपूर्ण अवधि के लिए संघर्ष विराम का पालन किया है।

इससे पहले लड़ाई रोकने की कोशिशें या तो सफल नहीं हुईं या जल्द ही संघर्ष विराम टूट गया। रूस की अधिकारी याना लानत्रातोवा और यूक्रेन के अधिकारी दिमित्रो लुबिनेट्स ने बुधवार को कहा कि ओलेश्की में 30 घंटे से संघर्ष विराम का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: