केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अखिल भारतीय कोयला उत्पादन का लक्ष्य 1017 मिलियन टन (MT) निर्धारित किया गया है। खनन विकासकर्ताओं सह परिचालकों (एमडीओ) को नियुक्त करके घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम निम्नानुसार हैं:-
(i) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने एमडीओ मोड के माध्यम से कार्यान्वयन के लिए 168.58 एमटीवाई की कुल परियोजना रेटेड क्षमता वाली 15 परियोजनाओं की पहचान की है। इन 15 परियोजनाओं में से 126.74 एमटीवाई की कुल क्षमता वाली नौ परियोजनाओं को लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
(ii) एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) 29एमटीवाई के साथ दो एमडीओ परियोजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है।
https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Coal_mine_in_Dhanbad,_India.jpg