कोविड-19 से ठीक हुए बीटीएस बैंड के सदस्य सुगा

नयी दिल्ली, कोरोना वायरस से संक्रमित, दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस के प्रमुख सदस्य सुगा पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। बिगहिट म्यूजिक कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सुगा 24 दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। संक्रमण से पूरी तरह से ठीक होने के बाद अब वह अपनी दैनिक कामकाजी गतिविधियां शुरू कर देंगे।

बिगहिट म्यूजिक कंपनी ने कहा, ‘‘ हम आपको यह सूचित करना चाहते हैं कि सुगा कोविड-19 से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उनके पृथकवास की अवधि तीन जनवरी को, दोपहर को समाप्त हो रही है। सुगा पिछले 10 दिनों से अपने घर में ही रहकर इलाज करवा रहे थे और अब वह पूरी तरह से ठीक होने के बाद अपनी दैनिक कामकाज संबंधी गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।’’

सुगा (28) का वास्तविक नाम मिन यून गी है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: