क्रेमलिन की चेतावनी: यूक्रेन को और अधिक अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति युद्ध की विभीषिका बढ़ाएगी

कीव, रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने बुधवार को चेतावनी दी कि कीव को अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति में वृद्धि यूक्रेन में 10 माह से चल रहे युद्ध की विभीषिका को और बढ़ा देगी।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘(अमेरिका द्वारा) हथियारों की आपूर्ति जारी है, आपूर्ति किये गये विभिन्न हथियारों की विविधता बढ़ रही है। इन सबके कारण, बेशक संघर्ष और बढ़ेगा और यह यूक्रेन के लिए अच्छा साबित नहीं होगा।’’

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एक साथ बैठक के लिए वाशिंगटन रवाना होने की खबरों पर पेस्कोव की टिप्पणी पर रूस की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया है।

रूस द्वारा यूक्रेन पर 24 फरवरी को आक्रमण किये जाने के बाद से यह यात्रा जेलेंस्की की पहली ज्ञात विदेश यात्रा है।

जेलेंस्की के 1.8 अरब डॉलर की सैन्य मदद पैकेज के लिए वाशिंगटन रवाना होने की उम्मीद है। यह पैकेज यूक्रेन को रूसी आक्रमण से अपना बचाव करने में मदद करेगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: