दिल्ली के दो सबसे प्रमुख बाजारों- खान मार्केट और लक्ष्मी बाई नगर बाजारों ने खुद को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बाजार घोषित कर दिया है। नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने ट्विटर पर खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन और लक्ष्मी बाई नगर मार्केट एसोसिएशन दोनों के पत्र साझा किए, जिसमें दोनों एसोसिएशनों की खुद को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। दोनों संघों ने अपने पत्र में पर्यावरण पर सिंगल यूज प्लास्टिक बैग के हानिकारक प्रभाव को पहचाना है।
https://commons.wikimedia.org/wiki/File:New_Delhi_India_~Khan_Market.jpg