चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल अब एथलेटिक प्रदर्शन से आगे बढ़कर रोजगार तकनीक और वैज्ञानिक नवाचार से प्रेरित एक प्रमुख क्षेत्र बन गए हैं। सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में ‘आधुनिक खेल प्रबंधन: भारतीय मॉडल’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक एशियाई खेलों राष्ट्रमंडल खेलों और विश्वविद्यालय खेलों सहित वैश्विक आयोजनों में देश को अभूतपूर्व गौरव दिलाया है। उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय सम्मेलन देश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक मजबूत खाका तैयार करने में मदद करेगा।
सैनी ने कहा कि खेल प्रबंधन के भारतीयकरण का अर्थ है पारंपरिक भारतीय खेल मूल्यों को आधुनिक वैज्ञानिक प्रबंधन के साथ मिश्रित करना। यह आधुनिकता मानसिकता प्रबंधन और नैतिक मूल्यों जैसे चार स्तंभों पर आधारित है।
उन्होंने कहा ‘‘ हरियाणा में अब तीन राज्य स्तरीय खेल परिसर 21 जिला स्तरीय स्टेडियम 163 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर 245 ग्रामीण स्टेडियम 382 इनडोर जिम 10 तरणताल पूल 11 सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक 14 हॉकी एस्ट्रोटर्फ दो फुटबॉल सिंथेटिक टर्फ और नौ बहुउद्देशीय हॉल हैं।’’
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common