गिलगित-बलतिस्तान में पाकिस्तान की सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

इस्लामाबाद, पाकिस्तान की सेना का एक हेलीकॉप्टर गिलगित बलतिस्तान में तकनीकी खामी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गई। इस हेलीकॉप्टर से सेना के एक जवान के शव को स्कार्दु के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था।

सेना ने एक बयान में बताया कि यह हेलीकॉप्टर शनिवार शाम में एस्तोर जिले के मिनिमार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

बयान में बताया गया कि तकनीकी खामी की वजह से यह दुर्घटना हुई और इसमें पायलट, सह-पायलट और दो सैनिकों की मौत हो गई। गिलगित-बलतिस्तान के सूचना मंत्री फतुल्लाह खान ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: