कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सिखों के प्रथम गुरु की शिक्षाएं हमें सौहार्दपूर्ण और न्यायसंगत समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं।
अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लोगों से गुरु नानक देव की शिक्षाओं को याद करने और उनका अनुसरण करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘उन्होंने सत्य करुणा विनम्रता समानता और मानवता की निःस्वार्थ सेवा के अपने संदेशों से संसार को आलोकित किया।
उनका ज्ञान आज भी हमें एक सौहार्दपूर्ण और न्यायसंगत समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है।’’ अधिकारी ने प्रार्थना की कि गुरु नानक देव की कृपा से सभी के जीवन में शांति समृद्धि और खुशहाली आए।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common