ग्वादर प्रदर्शन : इमरान खान ने मछली पकड़ने वाले अवैध जहाजों के खिलाफ ‘कडी कार्रवाई’ का वादा किया

कराची, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि वह ग्वादर तट के नजदीक मछली पकड़ने वाले अवैध जहाजों (ट्रॉलर) के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ करेंगे। उन्होंने यह घोषणा कई हफ्तों से स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बाद की है।

इस प्रदर्शन की वजह से सरकार और प्राधिकारियों को हजारों की संख्या में इलाके में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती करनी पड़ी है। उल्लेखनीय है कि गत 28 दिनों से सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासी, सिविल सोसाइटी कार्यकर्ता, वकील, पत्रकार और महिलाएं ग्वादर के पास गैर जरूरी जांच चौकी, पानी और बिजली की भारी कमी और अवैध तरीके से मछली पकड़ने से उनके जीवीकोपार्जन पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

खान ने ट्वीट किया, ‘मैंने ग्वादर के मेहनती मछुआरों की वाजिब मांग पर संज्ञान लिया। ट्रॉलर (मछली पकड़ने वाले जहाजों) से अवैध तरीके से मछली पकड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा।’’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: