घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री का बयान “मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने’’ की कोशिश : तेजस्वी

पटना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टिप्पणी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुददों से ध्यान भटकाने की रणनीति के तहत की है। दरअसल यादव से यह सवाल किया गया था कि वह पूर्णिया में सोमवार को प्रधानमंत्री की रैली में दिए गए भाषण पर क्या प्रतिक्रिया देना चाहेंगे जिसमें प्रधानमंत्री ने विपक्षी दल पर घुसपैठियों को बचाने और उनका समर्थन करने का आरोप लगाया था।

प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया था कि घुसपैठ से जनसांख्यिकीय संकट पैदा हो गया है और आम लोग अपनी बहन-बेटियों की इज्जत को लेकर चिंतित हैं।

अल्पसंख्यकों के बीच लोकप्रिय पार्टी राजद के नेता तेजस्वी ने कहा एक क्षण के लिये मान लेते हैं कि बिहार में घुसपैठिए हैं। तो सवाल उठता है कि आप अब तक क्या कर रहे थे आप 11 साल से केंद्र की सत्ता में हैं। इसके अलावा बिहार में भी पिछले 20 साल से आपकी (भाजपा-नीत राजग) सरकार रही है।

%d bloggers like this: