ईटानगर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 22 सितंबर को प्रस्तावित ईटानगर यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इस यात्रा के दौरान मोदी 1 830 किलोमीटर लम्बी ‘फ्रंटियर हाईवे’ परियोजना और दो जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा यहां इंदिरा गांधी पार्क से ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ (वीवीपी) के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि महत्वाकांक्षी ‘फ्रंटियर हाईवे’ परियोजना मैकमोहन रेखा के समानांतर पश्चिम कामेंग जिले के बोमडिला से चांगलांग जिले के विजयनगर तक चलेगी।
उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाएगा और सीमा संपर्क को भी मजूबत करेगा।
वीवीपी के दूसरे चरण के तहत 122 सीमावर्ती गांवों को बारहमासी सड़कें 4जी दूरसंचार नेटवर्क टीवी कनेक्टिविटी और ऑन-ग्रिड विद्युतीकरण मिलेगा। इनमें से 67 गांव भारत-म्यांमा सीमा पर और 55 भारत-भूटान सीमा पर स्थित हैं।
गृह मंत्रालय ने वीवीपी के लिए 2 205 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इस बीच प्रधानमंत्री के दौरे के लिए राज्य की राजधानी की सड़कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common