चक्रवात राहत में सहयोग के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कर्नाटक का जताया आभार

अमरावती, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु के प्रभाव से निपटने में समय पर सहयोग देने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री और वहां की जनता का मंगलवार को आभार जताया। नायडू ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार की सोशल मीडिया मंच एक्स पर की गई पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। शिवकुमार ने अपनी पोस्ट में कहा था हमारी टीम चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों में सहायता के लिए आंध्र प्रदेश रवाना हो रही हैं।

नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा चक्रवात मुरासु के दौरान आंध्र प्रदेश के साथ खड़े रहने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार गारू और कर्नाटक की जनता का हार्दिक आभार। संकट की इस घड़ी में आपके द्वारा समय पर दिया गया सहयोग हमेशा याद रखा जाएगा।

आंध्र प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं विशेषकर चक्रवातों के बाद राहत और पुनर्बहाली कार्यों के लिए पड़ोसी राज्यों से नियमित रूप से सहायता मांगता रहा है। हाल ही में आए अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद भी राज्य को अन्य राज्यों से सहयोग मिला था।

इससे पहले बिजली के क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तेलंगाना के ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों की मदद ली गई थी।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: