चीन ने अमेरिका पर सुरक्षा रणनीति में ‘शीत युद्ध के विचार’ का आरोप लगाया

बीजिंग, वैश्विक मामलों को नयी शक्ल देने के चीन के प्रयास को रोकने का आह्वान करने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी किये जाने के बाद चीनी सरकार ने बृहस्पतिवार को वाशिंगटन पर ‘शीत युद्ध का विचार’ रखने का आरोप लगाया।

अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन के एक बयान के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर व्यापार संरक्षणवाद का आरोप भी लगाया।

येलेन ने कहा था कि चीन, रूस और अन्य देशों की सरकारों के ‘भूराजनीतिक नियंत्रण’ के खिलाफ अमेरिका अपनी वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करेगा।

बुधवार को बाइडन द्वारा जारी रणनीतिक दस्तावेज में चीन पर अमेरिकी गठजोड़ों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

इस समय अमेरिका और चीन के संबंध पिछले कुछ दशकों में सबसे निम्नतम स्तर पर हैं और प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, ताइवान के मुद्दे तथा मानवाधिकार जैसे विषयों से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के संबंध में कहा, ‘‘शीत युद्ध का विचार’’ है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: