छावा’ ने ‘बुक माय शो’ पर रिकॉर्ड तोड़ 1.2 करोड़ टिकट की बिक्री दर्ज की

नयी दिल्ली,  विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बुक माय शो पर 1.2 करोड़ टिकटों की बिक्री दर्ज करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है  ‘टिकटिंग’ मंच ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

             इसमें कौशल मुख्य भूमिका में हैं जबकि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी येसुबाई की भूमिका निभाई है।  ‘मैडॉक फिल्म्स’ द्वारा निर्मित इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

             बुक माय शो के सीओओ (सिनेमा) आशीष सक्सेना ने एक बयान में कहा कि फिल्म की टिकट बिक्री ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत 2024 की फिल्म ‘स्त्री 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

             सक्सेना ने कहा  ‘‘एक ऐतिहासिक उपलब्धि जिसने भारतीय सिनेमा परिदृश्य को पुनः परिभाषित किया है  ‘छावा’ ने सभी पिछले रिकार्ड तोड़ दिए हैं और ‘बुक माय शो’ पर 1.2 करोड़ टिकट बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।  ‘छावा’ फिल्म में अक्षय खन्ना  डायना पेंटी  नील भूपालम  आशुतोष राणा  दिव्या दत्ता और विनीत कुमार सिंह भी हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: