जम्मू कश्मीर की सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए उमर ने दक्षिण भारतीय सिनेमा के महत्व पर जोर दिया

नयी दिल्ली , जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की व्यापक रणनीति के तहत जम्मू कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण भारतीय सिनेमा के उपयोग के महत्व पर बल दिया है।

           मुख्यमंत्री ने दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं के साथ अधिक से अधिक जुड़ने की इच्छा भी व्यक्त की  जिनके बारे में उनका मानना ​​है कि अब तक उनकी उपेक्षा की गई है।

           अब्दुल्ला ने हाल ही में  पीटीआई भाषा  को दिए साक्षात्कार में कहा   हमें जिन स्थानों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए  जहां पैसा है  बड़े बजट हैं  वे वास्तव में दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग हैं। अहंकार या अज्ञानता के कारण हमने अब तक जानबूझकर उनकी उपेक्षा की है। इसलिए ये वे उद्योग हैं जिनकी फिल्मों का बजट 300-400 करोड़ रुपये है।

           मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि फिल्मों में जम्मू कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाया जाए तो इससे पर्यटन क्षेत्र को बहुत लाभ होगा।

           उन्होंने बॉलीवुड के साथ ऐतिहासिक संबंध पर प्रकाश डाला और कहा कि बॉलीवुड ने घाटी को भारतीयों की कई पीढ़ियों के लिए पसंदीदा हनीमून स्थल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

           अब्दुल्ला के अनुसार यह रणनीति दोहरे उद्देश्य की पूर्ति करेगी।

           उन्होंने कहा कि इससे न केवल दक्षिण भारतीय फिल्मों में इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुन्दरता प्रदर्शित होगी  बल्कि दक्षिण भारत से आने वाले पर्यटकों के बीच कश्मीर को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा मिलेगा  जो परंपरागत रूप से घाटी को छुट्टियां मनाने की जगह के रूप में नहीं देखते थे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: