जम्मू, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने नियुक्ति पाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को लेकर एक वन रक्षक की सेवाएं शुक्रवार को समाप्त कर दीं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
केवल कृष्ण शर्मा को 2017 में कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में सतर्कता विभाग ने गिरफ्तार किया था।
वन विभाग ने एक आदेश में कहा कि शर्मा के मामले को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पास भेजा गया और मामला फर्जी और जाली योग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने और अन्य धोखाधड़ी का पाया गया।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons