श्रीनगर, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर में महज एक साल में 7 000 से अधिक पंजीकृत वक्फ संपत्तियां समाप्त हो गईं और इसे उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ ‘‘सबसे ताजा प्रहार’’ करार दिया।
पीडीपी प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा “देशभर में 3.55 लाख से अधिक वक्फ संपत्तियों का कोई रिकॉर्ड नहीं है जबकि जम्मू-कश्मीर में ही ‘उम्मीद’ डेटाबेस से 7 240 प्रविष्टियां गायब हैं। यह अंतर वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता हैं।”
उन्होंने कहा “हिंसा ढहाव और अधिकारों से वंचित किए जाने के सिलसिले के बीच वक्फ भूमि का क्षरण मुसलमानों के खिलाफ प्रतीत होता है। यह आखिर कब रुकेगा।’’
पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकीं महबूबा मुफ्ती ने सात दिसंबर तक देशभर में पंजीकृत वक्फ संपत्तियों का डेटा भी साझा किया।
मुफ्ती द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में नौ दिसंबर 2024 को 32 533 पंजीकृत वक्फ संपत्तियां थीं जो इस वर्ष सात दिसंबर को घटकर 25 293 रह गयी।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common