जयराम ठाकुर ने रिज मैदान में वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया

शिमला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर यहां ऐतिहासिक रिज मैदान में उनकी 18 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

वाजपेयी की प्रतिमा का निर्माण 1.08 करोड़ रुपये में किया गया है। रिज मैदान में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भी प्रतिमाएं लगी हैं।

इस मौके पर ठाकुर ने देशनिर्माण में वाजपेयी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी की दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते भारत एक परमाणु शक्ति बना।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: