जर्मनी ने अपने शेष परमाणु संयंत्रों में आधे को बंद किया

बर्लिन, जर्मनी ने देश में अब तक संचालित हो रहे छह परमाणु संयंत्रों में आधे को शुक्रवार को बंद कर दिया।

परमाणु ऊर्जा में चरणबद्ध तरीके से कटौती करने और जीवाश्म ईंधन से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने का फैसला वर्ष 2002 में लिया गया था।

जापान में 2011 में हुई फुकुशिमा परमाणु दुर्घटना के मद्देनजर तत्कालीन चांसलर एजेंला मर्केल ने देश में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद करने के लिए 2022 की समय सीमा तय की थी।

अभी बंद किये गये तीन परमाणु संयंत्रों ने करीब चार दशकों तक बिजली मुहैया कराई। शेष तीन परमाणु संयंत्रों को 2022 के अंत तक बंद किया जाएगा।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : AP Photo

%d bloggers like this: