जर्मनी ने दोस्ताना मैच में चेक गणराज्य को हराया

लेइपजिग, लुकास वाल्डशमिट के शुरूआती गोल की मदद से जर्मनी की अनुभवहीन टीम ने दोस्ताना फुटबॉल मैच में चेक गणराज्य को हरा दिया ।

चेक टीम के लिये माटेज वाइड्रा ने आखिरी क्षणों में बराबरी का गोल दागने की कोशिश की जिसे जर्मन गोलकीपर केविन ट्राप ने बचा लिया ।

कोरोना महामारी के बीच यह मैच दर्शकों के बिना खेला गया ।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: