जलभराव और प्रदूषण पुरानी समस्याएं, इनका समाधान खोजने का काम जारी: मुख्यमंत्री

नयी दिल्ली,  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार को जलभराव और प्रदूषण जैसी पुरानी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और वह इनके समाधान खोजने के लिए काम कर रही हैं।

             गुप्ता ने यहां सुनहरी नाले से गाद निकालने के काम का निरीक्षण किया और प्रदूषण और जल निकासी की समस्याओं को लेकर पिछली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों की कड़ी आलोचना की।

             उन्होंने पत्रकारों से कहा  “सुनहरी नाला तो बन गया  लेकिन सफाई के लिए कर्मचारियों के आने-जाने का कोई रास्ता नहीं था। हम नालों से गाद निकाल रहे हैं। चाहे जलभराव हो  नालों में गाद जमा हो या प्रदूषण  हमारे सामने पुरानी समस्याएं ही हैं। सरकार इन समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए काम कर रही है। हमने ‘मिस्ट स्प्रे’ मशीनें लगवा दी हैं  लेकिन परिणाम दिखने में समय लगेगा।”

             मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे क्रमशः 15 और 10 साल सत्ता में रहे  लेकिन कुछ नहीं किया।

             उन्होंने कहा   पिछली सरकारों ने दिल्लीवासियों को तकलीफ देने का काम किया  जबकि हम लोगों के दुखों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं।

             निरीक्षण के दौरान उनके साथ दिल्ली के जल मंत्री परवेश वर्मा भी मौजूद थे।

             मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उस घटना के एक दिन बाद आई है जब अरुण जेटली स्टेडियम में फुटबॉल के मशहूर खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के अभिवादन के लिए बने मंच पर पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री (रेखा गुप्ता) का स्वागत ‘एक्यूआई  एक्यूआई’ के नारों के साथ किया गया था।

             मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) में कुछ सुधार देखा गया  जहां एक्यूआई एक दिन पहले के 498 के मुकाबले 377 रहा। हालांकि शहर में धुंध छाई रही और सुबह के समय तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया  जिससे दृश्यता कम हो गई।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: