जल संरक्षण वक्त की जरूरत : बीरेन सिंह

इंफाल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य में जारी जल संकट के लिए जल संरक्षण समय की जरूरत है।  उल्लेखनीय है कि कम बारिश की वजह से राज्य की कई नदियों के सूखने की वजह से मणिपुर गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। विश्व जल दिवस-2023 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा ‘‘ सरकार सभी लोगों को पानी मुहैया कराने की कोशिश कर रही है ताकि जल संकट का सामना कर रहे लोगों की परेशानी को कम किया जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले ही चिंगखेई चिंग जलाश्य से पाइप के जरिये पानी की आपूर्ति शुरू कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने लोकटक झील के पानी का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।

उन्होंने जनता से वर्षा जल के संचय और जल संरक्षण के तरीकों को सीखने की अपील करते हुए कहा, ‘‘अफीम की खेती के लिए वनों की कटाई बड़े स्तर पर हुई है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘ अभयारण्यों की संरक्षा और वन संरक्षण मेरे लिए नहीं बल्कि जनता और आने वाले पीढ़ियों के लिए कीजिए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ियों और घाटियों का वनीकरण आवश्यक है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: