नयी दिल्ली, जुनिपर ग्रीन एनर्जी ने एक जुलाई 2026 से पांच परियोजनाओं के तहत कई चरणों में 167 मेगावाट की पवन ऊर्जा क्षमता शुरू की है।
इससे कंपनी की कुल परिचालन क्षमता 2408 मेगावाट से बढ़कर 2575 मेगावाट हो गई है। कंपनी ने बयान में कहा कि गुजरात राजस्थान और महाराष्ट्र में कुल 37 पवन ऊर्जा टर्बाइन की शुरुआत के साथ यह अतिरिक्त क्षमता हासिल की गई। इसमें पांच मेगावाट के 27 टर्बाइन और 3.15 मेगावाट के 10 टर्बाइन शामिल हैं।
जुनिपर के पास 2114 मेगावाट सौर 461 मेगावाट पवन ऊर्जा और करीब 500 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) का मजबूत खंड है। जुनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड भारत की एक स्वतंत्र नवीकरणीय ऊर्जा निर्माता कंपनी है।डिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common