जुनून आत्मा की संतुष्टि के लिए ईंधन का काम करता है

दुनिया में जितनी भी महान सख्सियत हुई हैं उन सभी में एक जुनून था जिन्होंने उपलब्धियों को संभव बनाने के लिए दृढ़ संकल्प, प्रेरणा, रचनात्मकता और कड़ी मेहनत की। यह कहने में कुछ भी गलत नहीं है कि हम जो जीवनकाल में प्राप्त करते हैं वह सब हमारे दृढ़ संकल्प और मानसिकता के कारण है। जीवन की भागदौड़ में कई बार हम अपना असली सार कहीं खो देते है और जब हम किसी चीज को इतना प्यार करने लग जाते हैं जो हमारा जुनून बन जाता है। जीवन के रास्ते में बहुत सी समस्याएं आती है उनसे निपटना और अपने आपको सही मुकाम पर ले जाना अति आवश्यक है।

इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि वास्तव में हम जो हासिल करना चाहते हैं उसके बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि किसी को पाना जुनून होना चाहिए बशर्ते उसमें किसी का नुकसान न हो क्योंकि जीवन हमेशा गुलाबों का बिस्तर नहीं होता और चीजों को प्राप्त करने के लिए हमें रास्ते में कठिन परिस्थतियों का सामना भी करना पड़़ सकता है। यह हमारा जुनून ही है कि हमारे सभी सवालों के जवाब कैसे हों और अच्छे समय के लिए मार्ग प्रशस्त हो।

जीवन में इंसान के अंदर जुनून होना अति आवश्यक है जो हमारी कई उपलब्धियों को संभव बनाती है साथ ही हमारे अंदर दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत करना सिखाता है, क्या वैज्ञानिक, सफल उपन्यासकार और अन्य लोग जो अपने-अपने क्षेत्र में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं, उन सभी में एक गहरा जुनून और प्रेरणा है जो उन्हें पूंजी के साथ काम करने के लिए असाधारण रूप से कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करता है। अगर गहराई से देखें तो जुनून के महत्व के बावजूद इसको परिभाषित करना थोड़ा मुश्किल है। यह ठीक ही कहा जाता है कि जीवन में हमेशा से हमारा प्रयास होता है कि कोई भी वस्तु, काम हमसे पीछे छूट ना जाए और उसे प्राप्त करने के लिए हम अपना दृढ़ संकल्प, जुनून सब उसमें लगा देते हैं और जो व्यक्ति आलसीपन के कारण अपने जुनून को कम कर लेते हैं वह जीवन की मझधार में पीछे छूट जाते हैं। जीवन में किसी कार्य को करने के लिए संकल्प, बुद्धि भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है लेकिन सफलता जुनून की वजह से अधिक मिलती है चाहे वह आत्मपूर्ति के लिए हो या कैरियर बनाने के लिए हर चीज को निश्चित रूप से सार्थक अनुभव प्रदान करता है जो हम खुद को दे सकते हैं।

जीवन में किसी काम को मजबूरीवश करना सबसे अधिक नीरस अनुभवों में से एक है जो हमें दुःख देता है ऐसा हम कभी नहीं चाहते क्योंकि पैसा और भौतिकवादी चीजें आपको थोड़ी देर के लिए खुशी दे सकती हैं। हमारी आत्मा को संतुष्टि तभी मिलती है जब हम कार्य पूरे जुनून के साथ करें और इसके सफल होने पर हमें आत्मसंतुष्टि मिले। हमेशा याद रखें कि जो काम करें उसमें अपने आप को समर्पित कर दें तभी  आत्मसंतुष्टि मिल सकती है।

%d bloggers like this: