जूनियर निशानेबाजी विश्व कप : भारत को रैपिड फायर पिस्टल में रजत

सुहल (जर्मनी), भारतीय टीम ने यहां जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में बुधवार को पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता ।
भारतीय टीम में समीर, राजकंवर सिंह संधू और जतिन शामिल थे । समीर ने व्यक्तिगत वर्ग में भी रजत जीता जबकि महेश आनंदकुमार को कांस्य पदक मिला । फ्रांस के यान चेसनेल ने स्वर्ण पदक जीता ।
पुरूषों के रैपिड फायदा पिस्टल वर्ग में छह में से तीन भारतीयों ने क्वालीफाई किया । फाइनल में चेसनेल ने 40 में से 27 शॉट लगाये जबकि समीर ने 26 और महेश ने 19 शॉट लगाये । तीनों का स्कोर 1722 रहा जबकि कोरिया ने 1728 के साथ स्वर्ण पदक जीता ।
भारत छह स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य के साथ शीर्ष पर है ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: