जेएनयू के नाम में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं :शिक्षा मंत्री

नयी दिल्ली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

भाजपा महासचिव सी टी रवि ने पिछले साल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा था।

क्या सरकार के पास दिल्ली स्थित इस विश्वविद्यालय के नाम में बदलाव का कोई प्रस्ताव है, एक सदस्य के इस प्रश्न के लिखित उत्तर में निशंक ने कहा, ‘‘नहीं’’।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: