‘जोकर’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू, टॉड फिलिप्स ने जोकिन फीनिक्स की पहली तस्वीर साझा की

लॉस एंजिलिस, निर्देशक टॉड पिलिप्स ने रविवार को अपनी फिल्म ‘जोकर : फोली ए ड्यूक्स’ की शूटिंग शुरू कर दी। उन्होंने आगामी सीक्वल के आर्थर फ्लेक उर्फ ‘​​जोकर’ के रूप में स्टार जोकिन फीनिक्स की पहली तस्वीर साझा की।

फिल्म निर्माता ने फिल्म के सेट से फीनिक्स की तस्वीर साझा की।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘पहला दिन- हमारा लड़का।’’ इस तस्वीर में फीनिक्स को सिर पीछे की ओर झुकाकर मुंडन कराते देखा जा सकता है।

वार्नर ब्रदर्स की फिल्म अक्टूबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: