झारखंड में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय किया गया

चाईबासा, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को एक शक्तिशाली देसी विस्फोटक (आईईडी) बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेसाबंद और जोजोहातु गांव के बीच जंगल में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता लगाया। इसका वजन लगभग पांच किलोग्राम था और बम निरोधक दस्ते ने इसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के मुताबिक मिसिर बेसरा सहित शीर्ष माओवादी नेताओं की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के सुरक्षा बल जिले के कोल्हान क्षेत्र में एक साल से तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। मिसिर बेसरा के ऊपर एक करोड़ रुपये का इनाम है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: