डीयू की अकादमिक परिषद ने अगले साल से प्रवेश परीक्षा कराने की मंजूरी दी

नयी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद ने अगले साल से दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा कराने की शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

अकादमिक परिषद की बैठक शुक्रवार को हुई और कुछ सदस्यों के इसके खिलाफ विरोध जताने के बावजूद प्रवेश परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।

अब इस विषय पर 17 दिसंबर को होने वाली कार्यकारी परिषद की बैठक में चर्चा की जाएगी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: