ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मी के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा: जैन

नयी दिल्ली, दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ‘बहादुर अग्निशमन कर्मी’ प्रवीण कुमार के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देगी जिनकी ड्यूटी करते हुए आग में झुलसने के बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में नौ अक्टूबर को आग बुझाने के काम में कुमार झुलस गए थे और बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। जैन ने कुमार के परिजनों से मुलाकात करने के बाद मुआवजे की घोषणा की।

जैन ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रवीण कुमार दिल्ली अग्निशमन सेवा के नायक हैं। हम दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़े हैं।’’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: