तमिलनाडु : नीलगिरि वन विभाग के शिविर में हथिनी ने महावत को कुचल कर मार डाला

ऊटी (तमिलनाडु), तमिलनाडु में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के थेप्पाकडु हाथी शिविर में शुक्रवार को एक हथिनी ने एक महावत को कुचल कर मार डाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ‘मासिनी’ नाम की हथिनी ने आज सुबह अचानक अपने महावत बालन (48) को निशाना बनाया और नीचे गिराकर कुचल डाला।

             उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल महावत को गुडलूर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि नीलगिरी जिले में राज्य वन विभाग द्वारा संचालित शिविर में ‘मासिनी’ के अलावा 28 अन्य हाथी हैं।  उन्होंने बताया कि महावत की मौत से शिविर में गम का माहौल है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: