ताइवान अनिवार्य सैन्य सेवा को बढ़ाकर एक साल करेगा

ताइपे, ताइवान अनिवार्य सैन्य सेवा को बढ़ाकर एक साल करेगा। ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने मंगलवार को कहा कि देश के नागरिकों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा की अवधि को 2024 से चार महीने से बढ़ाकर एक साल करने का फैसला किया गया है।

गौरतलब है कि 1949 में गृहयुद्ध के बाद चीन से अलग हुए ताइवान पर चीन अब भी अपना दावा करता है। इस स्वायत्त क्षेत्र में चीन द्वारा अतिक्रमण का दशकों पुराना खतरा 2016 में चीन द्वारा द्वीपीय देश के साथ संवाद बंद करने के बाद से और बढ़ गया है।

ताइवान में अनिवार्य सैन्य सेवा का यह नया नियम 2005 के बाद जन्मे पुरुषों पर लागू होगा और यह एक जनवरी, 2024 से शुरू होगा। वहीं, 2005 से पहले जन्मे लोगों के लिए पुरानी चार महीने की सैन्य सेवा अनिवार्य होगी।

राष्ट्रपति साई ने कहा, ‘‘कोई युद्ध नहीं चाहता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह ताइवान सरकार और जनता तथा वैश्विक समुदाय, सभी के लिए सच है, लेकिन शांति आसमान से नहीं टपकती है, और अधिनायकवाद के विस्तार की सूरत में ताइवान इससे प्रभावित होने वाले शुरूआती देशों में से होगा।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: