ग्वाटेमाला सिटी, ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन और ग्वाटेमाला के विदेश मंत्री मारियो बुकारो ने पुरातात्विक स्थल ‘टिकाल’ का दौरा किया। साई के ग्वाटेमाला के इस दौरे का उद्देश्य मध्य अमेरिका में अपने शेष सहयोगियों के साथ संबंधों को मजबूत करना है। ताइवान की नेता ग्वाटेमाला के बाद बेलीज का दौरा करेंगी। होंडुरास, निकारागुआ, अल साल्वाडोर और पनामा अपना पाला बदलकर चीन के पक्ष में आ गए हैं।
दोनों देश के नेताओं ने एक संयुक्त संदेश में ग्वाटेमाला और ताइवान की एकता, एकजुटता और साझा मूल्यों पर बात की। साई ने ग्वाटेमाला को एक सहयोगी और साझेदार देश बताया। उन्होंने ग्वाटेमाला सरकार को उसके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। ग्वाटेमाला पहुंचने से पहले साई ने अमेरिका का भी दौरा किया था।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons