तीन वर्षों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के 13,052 मामले दर्ज हुए, 6,291 लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि वर्ष 2017 से 2019 के बीच देश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के 13,052 मामले दर्ज किए गए और इनमें 6,291 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के नवीनत आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया, ‘‘ 2017 में ऑनलाइन धोखाधड़ी के 3,466 मामले, 2018 में 3,353 मामले और 2019 में 6,233 मामले दर्ज किए गए।’’

रेड्डी ने कहा कि इस तरह के मामलों में 2017 में 1,971, 2018 में 1,778 और 2019 में 2,542 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि साइबर स्पेस के उपयोग में वृद्धि के कारण ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: