त्योहारों में 24 घंटे के भीतर अस्थायी बिजली कनेक्शन देंगी दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियां

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) ने त्योहारी सीजन के दौरान 24 घंटे के भीतर अस्थायी बिजली कनेक्शन देने लिए तत्काल सेवा शुरू की है। इसका मकसद दुर्गा पूजा रामलीला दिवाली मेला और शादियों सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजकों की मदद करना है।

बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) उत्सवों के दौरान शहर को रोशन करने की तैयारी कर रही हैं। बीएसईएस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आवेदक इन अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन करने को डिस्कॉम की वेबसाइट मोबाइल ऐप और ग्राहक सेवा केंद्रों की मदद ले सकते हैं। वे इसके लिए ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अपनी तत्काल अस्थायी बिजली कनेक्शन सेवा के जरिये बीएसईएस दुर्गा पूजा समारोहों रामलीला दिवाली मेलों शादियों और अन्य आयोजनों के लिए उसी दिन बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने और तकनीकी रूप से संभव पाए जाने पर उपभोक्ता 24 घंटे के भीतर अस्थायी बिजली कनेक्शन ले सकते हैं। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने रामलीला दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के आयोजकों को 24 घंटे के भीतर तत्काल बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के सभी प्रबंध किए हैं।

उन्होंने कहा कि डिस्कॉम से तत्काल अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने के लिए आयोजकों को निकटतम टीपीडीडीएल ग्राहक सेवा केंद्र पर जाना होगा या कंपनी की वेबसाइट का उपयोग करना होगा।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: