भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्षय सेन चोट के कारण योनेक्स थाईलैंड ओपन जो आगामी 12 जनवरी से शुरू हो रहा है और दूसरा टोयोटा थाईलैंड ओपन 19 जनवरी से शुरू हो रहा है खेल नहीं पाएंगे। इन दोनों टूर्नामेंटों में न खेलना उन्हें हमेशा याद रहेगा क्योंकि ये दो टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर सुपर 1000 प्रोग्राम हैं। ओलंपिक चैनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 19 वर्षीय सेन चोट से ठीक हो रहे हैं और डाक्टरों ने उन्हें कुछ सप्ताह आराम करने की सलाह दी है।
गत दिवस लक्षय सेन ने डाक्टरों से सलाह-मशविरा किया परंतु यह गंभीर नहीं है फिर भी उन्हें प्रषिक्षण शुरू करने से पहले आराम करने की सलाह दी गई है। प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी के एक अधिकारी ने लक्षय सेन के प्रशिक्षण केंद्र को ओलंपिक चैनल में उद्घृत किया था।