दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति को स्वास्थ्य कारणों से मिली चिकित्सा पैरोल

जोहानिसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें चिकित्सा पैरोल दी गई है। जेल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

जुमा (79) अदालत की अवमानना के मामले 15 महीने कैद की सजा भुगत रहे हैं।

वह राजनीतिक भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए गठित आयोग के सामने उपस्थित नहीं हो रहे थे जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी अपील खारिज कर दी थी। इस जांच में कई चश्मदीदों ने उनके खिलाफ गवाही दी है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: