दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रो तेइ-वू का निधन

सियोल, दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रो तेइ-वू का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे। सियोल के एक अस्पताल ने यह जानकारी दी है।

सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ने बताया कि रो का एक बीमारी के इलाज के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। उसने और कोई जानकारी नहीं दी।

रो ने 1979 के सैन्य तख्तापलट के समर्थन में सियोल में एक सैन्य संभाग का नेतृत्व किया था जिससे सेना में उनके मित्र चुन डू-ह्वान राष्ट्रपति बने। तख्तापलट और उसके बाद 1980 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई दक्षिण कोरिया के आधुनिक इतिहास के दो काले अध्याय हैं।

इसके बाद 1987 में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन तेज होने पर रोह और चुन को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंजूरी देनी पड़ी। रो 1987 में राष्ट्रीय चुनाव जीत गए। कार्यकाल पूरा होने के बाद रो ने रिश्वत से संपत्ति अर्जित करना स्वीकार किया और वह जेल गए। राष्ट्रीय सुलह की कोशिश में उनकी सजा माफ कर दी गयी और बाद में उन्होंने गुमनामी में जीवन व्यतीत किया।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: