दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक भारत की यात्रा पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, कोरिया गणराज्य (ROK) के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग 19-21 अप्रैल 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ प्रथम महिला किम हे-क्यूंग और मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा व्यापारिक नेताओं का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

राष्ट्रपति ली की यह भारत की पहली यात्रा होगी।इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति ली जे-म्युंग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, AI, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। वे आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री, यात्रा पर आए इस गणमान्य अतिथि के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे।राष्ट्रपति ली जे-म्युंग भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भी चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू, राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के सम्मान में एक राजकीय भोज का आयोजन करेंगी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर राष्ट्रपति ली जे-म्युंग से मुलाकात करेंगे।भारत और ROK के बीच एक बहुआयामी साझेदारी है, जिसकी जड़ें प्राचीन सभ्यतागत संबंधों और लोकतंत्र तथा कानून के शासन के साझा मूल्यों में निहित हैं।

राष्ट्रपति ली की यह यात्रा दोनों देशों की उस साझा आकांक्षा को रेखांकित करती है, जिसके तहत वे सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों को और मजबूत करना चाहते हैं, साथ ही आपसी हित के नए और उभरते क्षेत्रों में भी सहयोग का विस्तार करना चाहते हैं। https://en.wikipedia.org/wiki/Lee_Jae_Myung#/media/File:President_Lee_Jae-myung_2025_(cropped).jpg

%d bloggers like this: