दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक नई डीटीसी बस सेवा 783 एक्सटेंशन का उद्घाटन किया जो पालम में दादा देव मंदिर से केंद्रीय सचिवालय तक 23.5 किलोमीटर के मार्ग पर चलेगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रूट 783 एक्सटेंशन के लॉन्च होने से लोगों के लिए स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और कार्यालयों जैसे महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुँचना आसान हो जाएगा
कैलाश गहलोत ने कहा, “यह नया बस मार्ग निवासियों, विशेष रूप से बाहरी क्षेत्रों और गांवों में रहने वालों को बेहतर और अधिक विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी प्रदान करने की हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” गहलोत ने कहा, “पालम गांव से सीधा संपर्क हजारों स्थानीय लोगों का सपना रहा है। हमने नए मार्ग ‘783 एक्सटेंशन’ के साथ इस सपने को साकार किया है, जो दादा देव मंदिर (पालम गांव) से केंद्रीय सचिवालय तक जाएगा।”