यूके में पाए गए कोरोनावायरस के नए रूप ने दुनिया में फिर से हलचल पैदा कर दी है। गत दिवस दिल्ली हवाई पर यूके से आए 266 यात्रियों में पांच को नए वायरस से संक्रमित पाया गया जिसमें लदन से दिल्ली की उड़ान के चालक दल के सदस्य भी संक्रमित पाए गए है।
यह बताया गया है कि ब्रिटेन से भारत की उड़ान सेवाओं को लंदन और इंग्लैंड में नए कोरोनावायरस फैलने के कारण 31 दिसंबर तक निलंबित कर दिया गया है।
गत 20 दिसंबर को जब प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने जनता को सूचित किया था कि यूके में कोविड-19 वायरस का नया संक्रमण पाया गया है। भारत ने उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध घोषित किया है और उन यात्रियों के लिए अनिवार्य है जो आरटी-पीसीआर परीक्षणों के लिए किसी भी हवाई अड्डे पर पहुंच रहे हैं।