दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के भ्रष्टाचार और लूट तंत्र को समझ चुकी है: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पश्चिमी दिल्ली के कंगनहेड़ी, दौलतपुर रोड में आयोजित “दिल्ली परिवर्तन महारैली” को संबोधित किया और अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमला बोला। महारैली में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी अलका गुर्जर और पश्चिमी दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत भी मौजूद थीं। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के भ्रष्टाचार और लूट तंत्र को समझ चुकी है कि किस तरह से उनकी गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग शीशे के महलों और निजी फायदे के लिए किया जाता है। यह रैली आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने और एक ईमानदार और जनहितैषी सरकार चुनने के लोगों के संकल्प को दर्शाती है। सचदेवा ने दिल्ली में जल संकट के लिए भी केजरीवाल सरकार पर हमला बोला और कहा कि दिल्ली को ठगने और दिल्ली की जनता को धोखा देने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है। दिल्ली की जनता गर्मियों में पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसती है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल टैंकर माफिया की गोद में बैठकर पानी के नाम पर कमीशन लेते हैं। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली को बदलाव की जरूरत है, क्योंकि पिछले 10 सालों में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। https://x.com/Virend_Sachdeva/status/1860592169280512499/photo/1

%d bloggers like this: