दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज से मुलाकात की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज से मुलाकात की। दिल्ली की सीएम ने कहा कि इस सौहार्दपूर्ण बातचीत में जन कल्याण, विकास और सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई, जिससे दिल्ली को और अधिक सशक्त और समृद्ध बनाने का संकल्प मजबूत हुआ।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि “विकसित दिल्ली के संकल्प के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के सहयोग से दिल्ली का सर्वांगीण और समावेशी विकास सुनिश्चित होगा।”

https://x.com/gupta_rekha/status/1900183481302606061/photo/1

%d bloggers like this: