दिल्ली की मेयर प्रवेश वाही ने करोल बाग ज़ोन में स्वच्छता व्यवस्था और जनोपयोगी कार्यों की समीक्षा करने के लिए क्षेत्र का दौरा कर निरीक्षण किया।
दौरे के दौरान, मेयर ने भीषण गर्मी में काम कर रहे स्वच्छता कर्मचारियों को ORS के पैकेट और पानी वितरित किए, और शहर में स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में उनके समर्पण और योगदान की सराहना की। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद आरती चावला, नगर आयुक्त संजीव खीरवार, अतिरिक्त आयुक्त संजीव मित्तल, DC करोल बाग ज़ोन दिलखुश मीणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।