दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मुकुंदपुर गांव में एक नए स्कूल ब्लॉक का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान आतिशी ने कहा कि मुकुंदपुर गांव की संकरी गलियों में भी इतना शानदार स्कूल ब्लॉक का निर्माण अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में “आप” सरकार में ही संभव हो पाया है क्योंकि हम शिक्षा के महत्व को समझते हैं। इस नई 4 मंजिला इमारत में 36 कमरे और 4 लैब के साथ-साथ विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं। इस नई इमारत से आसपास के क्षेत्र के 1000 से अधिक बच्चों को फायदा होगा। बेहतरीन क्लासरूम और अत्याधुनिक भूगोल लैब से लैस इस नए ब्लॉक में वो सारी सुविधाएं हैं जो दिल्ली के बड़े निजी स्कूलों में भी नहीं हैं। इस नए स्कूल ब्लॉक की बदौलत अब इलाके में रहने वाली लड़कियों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा देने के अरविंद केजरीवाल के विजन से गरीब परिवारों के बच्चे भी आगे बढ़ेंगे। यह दिल्ली की शिक्षा क्रांति है,” आतिशी ने कहा।“आम आदमी पार्टी की सरकार ने दस साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत बदल दी। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्रांति की शुरुआत हुई और दिल्ली देश का एकमात्र ऐसा राज्य बन गया, जहां बजट का 25% हिस्सा शिक्षा पर खर्च होता है,” आतिशी ने कहा।https://x.com/AtishiAAP/status/1868927618814263714/photo/1