दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के एसी और बीसी ब्लॉक में जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। दिल्ली की सीएम ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की और स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं।सीएम ने कहा कि जनता को बेहतर जल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और सुधार कार्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे। दिल्ली में स्वच्छ और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है।
स्थानीय जनता से पानी की कमी और गंदे पानी की समस्याओं के बारे में जानकारी जुटाने के बाद सीएम ने जल बोर्ड के अधिकारियों को सुधार की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि जनता को गर्मियों में परेशानियों का सामना न करना पड़े। दिल्ली के सीएम ने कहा, “हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि दिल्ली के हर इलाके में लोगों को शुद्ध और पर्याप्त पानी मिले, जिसे सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार हर संभव कदम उठाएगी।”