दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक की।

रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बैठक में दिल्ली के युवाओं के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास और खेलों में भागीदारी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, “हम डबल इंजन सरकार के सामूहिक प्रयासों से दिल्ली को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाकर विकसित दिल्ली के सपने को साकार करेंगे।” मंडाविया ने कहा कि दिल्ली के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनकी सार्थक चर्चा हुई।

%d bloggers like this: